लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन लगातार 32वे दिन जारी रहा।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

लिंगियाडीह बचाओ के संरक्षक तथा कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष किसान मजदूर महासंघ एवं एस.सी एसटी.ओबीसी महासंघ के नेता समाजिक कार्यकर्ता श्याममुरत कौशिक ने कहा की बेलतरा में पहली बार ऐसा हो रहा है की गरीब महिलाए रोड में अपने हक के लिए लडाई लड़ रही है l अब ये लड़ाई प्रदेश स्तर तक लड़ा जाएगा l l लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष डॉ रघु साहू जी ने कहा सत्ता में चूर कुछ लोग जितने के बाद भूल गए हैं की यही गरीब लोगों के द्वारा सभी चुनाव जीते हैं l इन्ही का सम्मान न कर रहे हैं l अब बेलतरा के लोग ठगे महसूस कर रहे हैंl लिंगियाडीह के आंदोलन से पूरे प्रदेश में गरीबों के बीच हाहाकार मचा है l लोग जाग रहे हैं l स्थानीय लिंगियाडीह के महिलाओं का कहना है की निरंतर अनिश्चितकालीन हड़ताल महाधारना जारी रहेगा l हम लोग वोट दिए जो बरबाद हो गया l कोई मतलब नहीं हुआ l जब तक सांस है तब तक आस है l लिंगियाडीह को रोड रास्ता बनाने के आड़ मे तोडने की कोशिश का विरोध होते रहेगा l किस्त किस्त में तोड़ने की सरकार साजिश रच रही है चिंगराज पारा, चांटीडीह, बेहतराई, खमतराई, मोपका सभी जगह तोड़ने की साजिश है l टारगेट क्यों किया जा रहा है लिंगियाडीह ही क्यों समझ से परे हैं l कौन कर रहा है आप और हम सभी जान रहे है l हम भी यहां के है सब समझ आता हैं लोगों को दिख रहा है क्या और कौन कर रहा है मोपका,चिंगराजपारा, बहतराई खमतराई, डबरीपारा, चांटीडीह, के लोगों को टार्गेट किया जाएगा हम सभी वर्ग के लोगों को एक होना पड़ेगा और इस लड़ाई को बहुत बड़ा जन आंदोलन किया जायेगा l लेकिन महिला में काफी आक्रोश है। आज काफी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध जन भी शामिल थे l पिछले कई दिनों से दुर्गा नगर की महिलाओं के द्वारा यहां महाधरना दिया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता संजय यादव साहू समाज के नेता भोलाराम साहू जी ,प्रशांत मिश्रा,दिनेश घोरे, श्रवण दास मानिकपुरी,चतुर सिंह यादव पिंकी देवांगन ,यशोदा पाटिल,कुंती तिवारी ,उमा मिश्रा सबिता डे वंदना डे, हेमलता देवांगन, लता देवांगन पुष्पा देवांगन राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, कल्पना यादव नन्दकुमारी ,जमुना शर्मा ,संगीता यादव, रूपा सरकार ,सीता साहू ललिता मानिकपुरी अर्पणा पटेल शीला सिंह लीला उर्मिला अनीता पाटिल, कुंती प्रजापति, सोनिया निषाद कुमारी निषाद कुमारी बाई, रेशमी अहिरवा, उमा अहिरवार, सोनू गोस्वामी ,श्रवण मानिकपुरी ,डॉ अशोक शर्मा, टिंकू, सतीश, महेश्वर, बलराम,अग्नू सूरज यादव रूपा सरकार, लखन कश्यप, अनिकेत कश्यप, राजा पाटिल, आदि अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!