विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगीतमय ज्ञान मंच का आयोजन 28 दिसंबर को देवरी में।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

उत्कर्ष कर्मचारी संघ एवं ग्राम पंचायत देवरी द्वारा जिला बालोद के तत्वाधान में 28 दिसंबर, रविवार को सुबह 11:00 बजे से ग्राम देवरी, तहसील गुंडरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगीतमय ज्ञान मंच का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं डेंटल चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविर में छत्तीसगढ़ के अनेक ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। साहू समाज चिकित्सा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आकांक्षा साहू (स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ सर्जन), कृष्णकांत साहू (हार्ट एवं चेस्ट सर्जन), केशव साहू (नेत्र विशेषज्ञ) सहित आकांक्षा क्षत्री, सुनील गोलहानी, रूद्र साहू, यमक साहू, संध्या साहू, हेमंत साहू, वोमिका गजपाल (दंत चिकित्सक), जीवन साहू, आरती देवांगन, चंद्रकांत साहू सहित अनेक एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सक मौजूद रहेंगे। शिविर में मरीजों की जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान मंच से योगेश पटेल, पुलिस अधीक्षक बालोद, तथा लखन लाल साहू, प्राचार्य एवं राज्यपाल सम्मानित शिक्षक, महामंत्री सर्व समाज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।उल्लेखनीय है कि ग्राम देवरी में कार्यरत समस्त शासकीय एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एक कर्मचारी संघ का गठन किया गया है। यह संघ प्रतिवर्ष सामूहिक रूप से इस प्रकार का आयोजन करता है, जिसमें सभी कर्मचारी अपने परिवार सहित सहभागिता करते हैं। इस दौरान परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाता है, जिससे आपसी परिचय और सौहार्द बढ़ता है।आयोजक मंडल द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ग्राम देवरी एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!