विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विधानसभा के ग्राम जटाकन्हार में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरला कोसरिया ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का त्याग, तप, समर्पण और उनके अमूल्य विचार मानव जीवन को सफल एवं सार्थक बनाने की अनुपम पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि कई दशक पूर्व बाबा जी द्वारा दिया गया सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखा रहा है और मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।इस अवसर पर ग्रामीणजन, समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और “जय सतनाम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।