विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा के मण्डल केंदुवा अंतर्गत बूथ रिसेकेला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय सहभागिता, समाज के प्रति दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने तथा सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने का सशक्त संदेश दिया।प्रधानमंत्री के विचारों में जनसेवा, स्वच्छता, भारतीय संस्कृति, नवाचार और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया गया। उनके संदेशों से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को नई दिशा, उत्साह और ऊर्जा प्राप्त हुई। ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने नागरिकों के मन में देशभक्ति, कर्तव्यबोध और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल किया।इस अवसर पर मोंगरा किशन पटेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद), प्रमोद कुमार सागर (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा), दंडधर साव (मण्डल अध्यक्ष, केंदुवा), उषा लालकुमार पटेल (सभापति, जनपद पंचायत सरायपाली), प्रमोद पटेल (महामंत्री) सहित बंशी साहू, उत्तम डड़सेना, लालकुमार पटेल, पूरन डड़सेना, राजू साव, श्रीवास एवं बूथ के भाजपा सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित