अवैध धान पर प्रशासन का शिकंजा: दो राइस मिलों में अधिक स्टॉक जब्त, ओडिशा से अवैध परिवहन करते वाहन सहित 80 बोरी धान पकड़ा गया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रशासन द्वारा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा क्षेत्र में दो अलग–अलग प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष राइस मिल एवं दीपक एग्रोटेक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान मनीष राइस मिल में 198 क्विंटल तथा दीपक एग्रोटेक में 200 क्विंटल धान निर्धारित मात्रा से अधिक पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दोनों राइस मिलों में पाए गए अतिरिक्त धान को जब्त करते हुए नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई।वहीं दूसरी ओर ओडिशा से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए एक वाहन को 80 बोरी धान के साथ पकड़ा गया। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर धान सहित वाहन को जब्त कर लिया गया। इस प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई हेतु संपूर्ण प्रकरण मंडी सचिव को सुपुर्द किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं कालाबाजारी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!