तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर संभाग अंतर्गत गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के जिला परिवहन विभाग में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर हीरा लाल ध्रुव अपने नाम के अनुरूप कार्यशैली से आमजन के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों का भी दिल जीत रहे हैं। सरल व्यवहार, तेज़ कार्यप्रणाली और जिम्मेदार सेवा भाव के कारण वे कार्यालय में भरोसे का नाम बन चुके हैं।परिवहन विभाग जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले कार्यालय में जहां आम नागरिकों को अक्सर तकनीकी व प्रक्रियात्मक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं हीरा लाल ध्रुव हर आवेदक की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनते हुए सहज समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। लाइसेंस, पंजीयन, ऑनलाइन प्रविष्टि से जुड़े कार्यों में उनकी दक्षता और स्पष्ट मार्गदर्शन से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।कार्यालय में आने वाले नागरिकों का कहना है कि हीरा लाल ध्रुव न केवल काम समय पर करते हैं, बल्कि जरूरतमंदों को नियमों की सही जानकारी देकर अनावश्यक भटकाव से भी बचाते हैं। उनकी ईमानदारी, पारदर्शिता और सहयोगात्मक रवैया विभाग की छवि को सकारात्मक रूप से मजबूत कर रहा है।विभागीय सूत्रों के अनुसार, सीमित संसाधनों और अधिक कार्यभार के बावजूद हीरा लाल ध्रुव पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मचारियों की कार्यशैली निश्चित ही शासकीय सेवाओं में विश्वास बढ़ाने का कार्य करती है। निस्संदेह, जिला परिवहन विभाग में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर हीरा लाल ध्रुव अपने नाम की तरह ही ‘हीरा’ बनकर जनता की सेवा में चमक रहे हैं।