छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अफसरों का आईएएस बनने का सपना साकार! कल दिल्ली में होगी अहम डीपीसी।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के चयनित अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति देने को लेकर कल नई दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।इस डीपीसी में छत्तीसगढ़ कैडर से संबंधित अधिकारियों की सेवा अवधि, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर), कार्यकुशलता, वरिष्ठता एवं पात्रता से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद योग्य पाए गए अधिकारियों के नामों की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें आईएएस संवर्ग में शामिल किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।बताया जा रहा है कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस डीपीसी को लेकर राज्य के प्रशासनिक गलियारों में खासा उत्साह है। कई वरिष्ठ अधिकारी वर्षों से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। डीपीसी के निर्णय के बाद न केवल अधिकारियों के कॅरियर को नई ऊंचाई मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ प्रशासनिक ढांचे को भी अनुभवी नेतृत्व का लाभ मिलेगा। सूत्रों की मानें तो डीपीसी के नतीजे शीघ्र ही सार्वजनिक किए जा सकते हैं, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!