अवैध धान संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई 1035 बोरा धान जब्त।

Share Now

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरायपाली तहसील के विभिन्न गांवों में राजस्व व मंडी विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से संग्रहित धान और चावल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1035 बोरा अवैध धान जब्त किए हैं।जिसमें ग्राम कोइलबहार में उत्तम प्रधान के घर से 66 बोरा अवैध धान बरामद किया गया। इसी गांव में दीपक साहू के गोदाम में 177 बोरा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। प्रशासन ने इसे तुरंत जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। ग्राम सिंगबहाल में गजपति साव के घर से 220 कट्टा अवैध धान बरामद हुआ, जिसे अधिकारियों ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, ग्राम कुटेला में भी बड़े स्तर पर अवैध भंडारण का मामला सामने आया। उत्तम साहू के गोदाम से 180 कट्टा अवैध धान और 30 कट्टा पी.डी.एस. चावल जब्त किया गया। कुटेला में ही नरेश साहू के गोदाम से 186 कट्टा अवैध धान जब्त हुआ। इसी प्रकार ग्राम बलोदा में दीपक अग्रवाल के गोदाम से 206 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया। राजस्व व मंडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है, जो मंडी अधिनियम और कृषि उपज व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू हैं। अवैध भंडारण और खरीद-फरोख्त पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!