विकास नंद/सर्वव्यापी/सरायपाली
केपी इंटरनेशनल स्कूल चट्टी गिरोला में अभ्युदय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर सातवीं तक व कक्षा आठवीं से दसवीं तक दो स्तर में यह प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 470 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया था और 385 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें दोनों स्तर में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को चेक देकर पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगी परीक्षा में निर्णायको में सौरभ गोयल समाज सेवी,व्ही के पटेल व्याख्याता भौतिक शास्त्र, शैलेंद्र नायक व्याख्याता अंग्रेजी एवं अनिल पटेल संकुल समन्वय उपस्थित थे। उक्त प्रतियोगी परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 30 अंक,हिंदी व्याकरण के पांच,अंग्रेजी व्याकरण के पांच, कंप्यूटर नवोदय एवं सैनिक परीक्षा से संबंधित 15 अंक,सामान्य अध्ययन गणित,विज्ञान, इतिहास,भूगोल,राजनीति विज्ञान,अर्थशास्त्र समसामयिक घटना खेल एवं ओलंपिक खेल का 40 अंक,निबंध लेखन का पांच इस तरह कुल 100 अंक का बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें प्रथम स्तर में कक्षा पांचवी से महेंद्र वर्मा केपी हायर सेकेंडरी स्कूल बांझापाली ने 74 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे जिन्हें ₹11000 का चेक प्रदान किया गया, इसी तरह कक्षा सातवीं से उमंग प्रधान आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेंद्री 69 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर रहे उन्हें ₹7000 का चेक दिया गया और रुचिर बंजारे कक्षा चतुर्थ बांझापाली स्कूल 69 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें ₹5000 का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह द्वितीय स्तर में कक्षा 10 से अमीषा पटेल बांझापाली स्कूल से 71 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे उन्हें ₹11000 का चेक दिया गया। गगन साव आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेंद्री के कक्षा आठवीं का छात्र 70 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे और उन्हें 7,000 का चेक दिया गया। आंचल पटेल बांझापाली स्कूल से कक्षा दसवीं का छात्र ने 69 अर्जित कर तृतीय स्थान पर रहे और उन्हें 5000 रु का चेक प्रदान किया गया।