प्रो. हनुमान प्रसाद शुक्ल बने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति।

Share Now

वर्धा/बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/ महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर हनुमानप्रसाद शुक्ल ने 28 फरवरी, शुक्रवार को कुलपति (कार्यवाहक) पद का कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान कुलपति प्रो. कृष्ण कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के उपरांत, उन्होंने उन्हें कुलपति पद का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठातागण, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, अध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल वर्तमान में विश्वविद्यालय के वर्धा समाज कार्य संस्थान के निदेशक हैं। वे पूर्व में प्रतिकुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। सन् 2006 से विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रो. शुक्ल ने विभिन्न प्रशासनिक भूमिकाएँ निभाते हुए अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रगति की अपेक्षा की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!