पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीण… नहीं मिल रहा है जल जीवन मिशन योजना का लाभ… देखें खास रिपोर्ट।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली विकास खंड के अन्तर्गत आने वाले बहुत सारे गांव पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं इसी तरह जल संकट से दर्राभाठा में पेयजल की गंभीर समस्या के कारण मोहल्ले वासी बहुत तकलीफ में हैं. पंडरीपानी के आश्रित ग्राम कोइलबहाल में भी मोहल्लेवासियों ने भीषण गर्मी में पानी समस्या के समाधान के लिये केंद्र सरकार महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन फेल नजर आ रही हैं। दर्राभाठा के ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल पारा में एक ही नलकूप बोरिंग है जो बहुत ही कम पानी देता है हमारे यहां पेयजल हेतु नल जल योजना के तहत टंकी निर्माण व पानी सप्लाई लाइन लगाया गया है हर घर नल कनेक्शन बना दिया गया है मगर एक बुंद भी पानी नहीं आता है। दर्राभाठा में वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन बना शुरू किया गया था जो आज तक अधुरा पड़ हुआ है।जिससे पानी के लिए वार्डवासी बहुत तकलीफ में हैं गांव की तलाब भी अब सुखाने लगी है,और आने वाले गर्मी के दिनों में निस्तारी के लिए भी हमें दो तीन कि. मी. की दूरी से पानी लाना पड़ सकता है, जिससे हमें बहुत समस्या हो सकती आगे ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने आजीविका के लिए अपने घरों में पालतू मवेशी भी रखें हैं जिनके लिए भी पानी उपलब्ध करना कठिन हो रहा है, हमें बहुत परिश्रम से पानी मिल रहा है, यदि हमारे मोहल्ले में तत्काल पेयजल की व्यवस्था की मांग पूरी नहीं की गई तो हमें आने वाले समय में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरायपाली क्षेत्र में जल जीवन मिशन में हर गांव में पानी टंकी बना दिया गया है लेकिन जल स्रोत नहीं होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक वर्ष से अधिक का समय हों गया भाजपा सरकार को लेकिन आमजन को जल जीवन मिशन योजना में पानी उपलब्ध नहीं करा पाई ये बड़ी विडंबना है। इस पूरे मामले पर पीएचई विभाग के एसडीओ से संपर्क किया गया परंतु ना ही वह कार्यालय में मिलें और ना ही दूरभाष से संपर्क हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!