आवास एवं रोजगार दिवस में हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं अप्रारंभ और अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

शासन के निर्देशानुसार माह के प्रत्येक 07 तारीख को आयोजित किए जाने वाले “आवास दिवस” एवं “रोजगार दिवस” के तहत आज जिला महासमुंद के जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़फूलझर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आवास योजना के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने जिन हितग्राहियों के आवास अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया, वहीं जिनके आवास अपूर्ण हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर रोजगार दिवस के अंतर्गत मनरेगा सहित अन्य रोजगारपरक योजनाओं की भी समीक्षा की गई। हितग्राहियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने, समय पर मजदूरी भुगतान तथा कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!