जन औषधि सप्ताह…पहले दिन जागरूकता रैली आयोजित।

Share Now

बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास अवनीश शरण के कुशल मार्गदर्शन में जन औषधि सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस पर जन औषधि की सस्ती दवा के प्रति आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरण रैली आयोजित की गई। रैली का आयोजन जिला अस्पताल परिसर से शहर के मुख्य मार्गों को भ्रमण करते हुए रिवर व्यू तक किया गया l रैली को डॉ अनिल गुप्ता सिविल सर्जन एवं अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष रेडक्रास प्रबंध समिति के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया अमरजीत सिंह दुआ पूरे समय रैली में उपस्थित रहे रैली समापन के अवसर पर श्री सौरभ सक्सेना ने आमजन को उद्बोधन दिया तथा अमरजीत सिंह दुआ ने उद्बोधन देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चालू की गयी इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग ले तथा आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर कोई भी व्यक्ति दवा के अभाव में परेशान न हो । रैली का सफल संचालन आदित्य पांडेय एवं प्रणय मजुमदार नोडल अधिकारी जनऔषधि के द्वारा किया गया! रैली में लक्ष्मीनारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत, आशीष गोविंद मिश्रा, मोहन वैष्णव, अंजू ठाकुर, दिनेश राठौर, गीतेश्वरी चंद्रा, नेहा राय, रचना राय, ममता लहरे, साथ ही शहर में संचालित अन्य जन औषधि केंद्रों के प्रबंध एवं फार्मासिस्ट उपस्थित रहे


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!