धर्मजीत बन गये बिलासपुर विधायक ?…पढ़े पूरी खबर।

Share Now

बिलासपुर के.एस.ठाकुर , कार्यकारी संपादक सर्वव्यापी छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का शहर विधायक अमर अग्रवाल है लेकिन बिलासपुर महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में अमर के बजाए तखतपुर विधायक को बिलासपुर विधायक का नाम दिया गया। बीते दिनों बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन पार्क में शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया, इस दौरान महापौर पूजा विधानी ने गलत पढ़ने के कारण दो बार शपथ ली,जिसके बाद सोशल मीडिया में उनका यह वीडियो वायरल होने लगा। इसी बीच कार्यक्रम के दौरान एक और तस्वीर बवाल मचा रही है, जिसमें बड़ी चूक हुई है, आपको बता दें बीते शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेताओं की तस्वीर लगी थी, जिसमें एक तस्वीर धर्मजीत सिंह की भी थी, जिसमें बड़ी चूक सामने आई है, धर्मजीत सिंह जो कि तखतपुर के विधायक है पर शपथ ग्रहण कार्यकम लगी धर्मजीत सिंह की फोटो के नीचे विधायक बिलासपुर लिख दिया गया और कार्यक्रम में मशगूल भाजपा नेताओं को इतनी बड़ी चूक नजर नहीं आई। इस बड़ी चूक को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अगले पंचवर्षीय में धर्मजीत सिंह ठाकुर बिलासपुर शहर का विधायक बन सकते हैं , शायद यही वजह है कि धर्मजीत को अग्रिम रुप से बिलासपुर विधायक के रुप भाजपाई मान चुके हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!