कोटा में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन।

Share Now

रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी/ करगीरोड

(कोटा)भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदुत्व की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए इसी भाव के साथ बिलासपुर के कोटा मंडल मैं हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया उक्त आयोजन में उपस्थित मुख्य वक्ता हाई कोर्ट के अधिवक्ता दिलमन मिंज ने कहा की हिंदू समाज अलग-अलग जातियों में बंटा है लेकिन हम सब एक हैं, हमारे बीच में एकता रहनी आवश्यक है., हम सबको मिलकर धर्म परिवर्तन को रोकना होगा इसी से हिंदू धर्म की रक्षा है मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वृंदावन से पुरुषोत्तम आचार्य ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति युगो से भारत भूमि में संत महात्माओं के मार्गदर्शन में हिंदुत्व के रक्षा कर रही है और सभी समाज को आगे लेकर चल रही है युवाओं को भी धर्म रक्षा के लिए आगे आना होगा। मातृशक्ति के रूप में उपस्थित डॉक्टर सपना पवार ने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का एक अपना ही अलग वैज्ञानिक दृष्टिकोण है जिसमें एक-एक परंपरा विशेष दृष्टिकोण से रचे गए हैं हमें अपने व्यक्तिगत जीवन से लेकर सामाजिक जीवन मैं सनातन के नियमों का पालन करना चाहिए हमारी सांस्कृतिक विरासत बहुत बड़ी है आने वाली पीढ़ी को इसे बचा कर रखना होगा। कार्यक्रम में नगर के श्याम भजन मंडली, हनुमत रामायण मंडली, सरस्वती शिशु, मंदिर अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीकेपी सेजेस स्कूल, नवागांव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिल फ्लावर स्कूल, ऋषिका ग्रुप, अमाली राउत नाच मंडली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नगर के सनातन प्रेमी उपस्थित हुए। भारत माता की आरती के साथ अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के संयोजक विनोद गुप्ता जी ने आभार प्रदर्शन किया एवं समाज के सभी प्रमुख लोगों का विशेष सहयोग रहा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!