जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, वीबी-जी राम जी योजना की दी विस्तृत जानकारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक के दौरान सीईओ नंदनवार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विशेषताओं एवं उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को वर्ष में 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने की गारंटी दी जाएगी, जो पूर्व में लागू मनरेगा की 100 दिवस की सीमा से अधिक है। इससे ग्रामीण परिवारों को अधिक सुरक्षित और स्थायी आजीविका का लाभ मिलेगा। योजना में कार्य उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी शामिल है।उन्होंने बताया कि मिशन के अंतर्गत जल सुरक्षा एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें आजीविका डबरी निर्माण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा मौसमी आपदाओं से निपटने से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के तहत मजदूरी का भुगतान सात दिवस के भीतर किए जाने का प्रावधान है। साथ ही अन्य शासकीय योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण विकास को नई गति देने का लक्ष्य रखा गया है।बैठक में रोजगार के अवसरों, जॉब कार्ड, कार्य स्वीकृति, मजदूरी भुगतान एवं श्रमिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास से संबंधित लाभों एवं आवश्यक मार्गदर्शन से अवगत कराया गया।कलेक्टर विनय कुमार लगेंह के निर्देशानुसार महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में वीबी-जी राम जी अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में संचालित आजीविका डबरी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने एवं हितग्राहियों को आजीविका से जोड़ने हेतु विभागीय समन्वय से रुचि आधारित कार्य कराने की जानकारी दी गई।बैठक में जिले में एनआरएम एवं एग्री अलायड से संबंधित कार्यों की स्थिति से सभी पंचायत सचिवों को अवगत कराया गया। जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा एवं सरायपाली में एग्री अलायड तथा जनपद पंचायत बसना में एनआरएम के अंतर्गत कार्य योजनानुसार प्लान तैयार कर शीघ्र स्वीकृति प्राप्त करने एवं सभी ग्राम पंचायतों में वीबी-जी राम जी के कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!