सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी /
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं इसी तारतम्य में आज महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने महासमुंद जिले के सरायपाली विकास खंड से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर,ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पटेल एवं स्थानीय विधायक चातुरी नंद को आवेदन देकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी से समर्थन मांगा है।