महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये यह छत्तीसगढ़ की दुर्गति का बजट हैं। बजट भाषण था याकिसी कवि सम्मेलन की भूमिका थी ? ये था क्या?न जनता के लिए कोई राहत, न किसान, युवा, महिला के लिए कोई घोषणा नहीं है प्रदेश की गृहणी आज 500 रु में सिलेण्डर की कीमत की आशा में थी लेकिन भाजपा केवल झूठे वादे करके सत्ता में आते हैं और सत्ता मिलते ही सारे वादे भूल जाते है। पूरे प्रदेश के कई महिलाएं आज भी महतारी वंदन योजना के पोर्टल खुलने की इंतजार कर रही हैं। जब भाजपा विपक्ष में थी तब शराब बंदी की बात कर रही थी और अब शराब बंदी पर भाजपा की बोलती बंद हैं आज लो वोल्टेज और लाइट गोल से ग्रामीण,किसान, और विद्यार्थी परेशान हैं आज हर घर में लो वोल्टेज के कारण गर्मी के दिनों में कूलर पंखा चल नहीं रहा हैं पंखा शो पीस नजर आ रहा हैं आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जल जीवन मिशन को केवल कागजी योजना है और आगे कहा कि मनरेगा का काम भी ठप पड़ा है गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी बंद होने की कगार पर है महासमुंद जिले में महिला थाना नहीं दे सकी भाजपा सरकार न ही महासमुंद को नगर निगम बनाने की कोई बात इस बजट में हैं। प्रधान मंत्री आवास योजना की सूची नाम न होने से हर गांव में कई परिवार योजना से वंचित हैं सूची में नाम शामिल दर्ज करने के लिए बजट भाषण में कोई योजना नजर नहीं आया है।