मुख्यमंत्री के निर्देश पर 5–6 फरवरी तक दो अतिरिक्त दिवस धान खरीदी.. किसानों को मिली राहत।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

प्रदेश के किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान खरीदी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत दी गई है। इसके अंतर्गत राज्य में तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक दो अतिरिक्त दिवस की अनुमति प्रदान की गई है।

निर्देशानुसार अतिरिक्त अवधि में निम्न श्रेणियों के किसान धान विक्रय कर सकेंगे—

वे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया था, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया।

वे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया।

वे किसान, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए।

किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता, उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय तथा किसान हितैषी नीतियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!