शक्ति वीक (चतुर्थ संस्करण): आश्रय एवं जीवन संस्कार सेवा समिति ने किया आत्मरक्षा सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

Share Now

सर्वव्यापी /रामनारायण यादव/ करगीरोड (कोटा)–/ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आश्रय एवं जीवन संस्कार सेवा समिति ने प्राथमिक विद्यालय, इंद्रा नगर, बिलासपुर में आत्मरक्षा सत्र, “गुड टच-बैड टच” जागरूकता कार्यक्रम और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम “शक्ति वीक” के चौथे संस्करण के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया और गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक हो सकें। इसके अतिरिक्त, छात्रों के रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।जीवन संस्कार सेवा समिति की संयुक्त सचिव चांदनी चंद्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। आत्मरक्षा न केवल एक कौशल है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की ओर भी महत्वपूर्ण कदम है।”आश्रय की स्टेट लीड दिव्यांशी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “समाज में जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं। आत्मरक्षा और सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।”इस आयोजन को सफल बनाने में चांदनी चंद्रा, फरहत शेख, लोकेश पटेल, कमल देवांगन, हर्षिता शर्मा, प्रियंशु पटेल, भुवन पटेल, आस्था पाठक, साक्षी सिन्हा और पद्मजल अनुरागी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और समाज में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!