नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न… नगर विकास को लेकर अध्यक्ष सरस्वती चंद्र कुमार पटेल ने क्या कहा देखें विडियो।

Share Now

सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/

आज सरायपाली नगरपालिका परिषद के प्रांगण में नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के समस्त पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ इस शपथ ग्रहण समारोह में प्राधिकृत अधिकारी आशिष कर्मा द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरस्वती चंद्र कुमार पटेल सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी रही शपथ के अंत में सांसद चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में नगर विकास को गति मिलेगी और सरायपाली का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण एवं वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!