गौरेला पेंड्रा मरवाही/नूर मोहम्मद/ब्यूरोचीफ सर्वव्यापी /
नगर पालिका गौरेला में हाल ही में संपन्न हुए नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 15 पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होटल टेंपल ट्री में संपन्न हुआ भाजपा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश दुबे ने संस्कृत में शपथ ली और 15 पार्षदों ने भी अपने पद की शपथ ली। अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को अमित बेक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड़ द्वारा भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने पद की गोपनीयता संदर्भ में शपथ दिलाई एसडीएम ने कहा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि आप सभी का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा भाजपा को प्रचंड जीत की सफलता मिली है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वह विष्णु देव साय के सुशासन का असर बताया भाजपा सरकार अटल विकास पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष मुकेश दुबे ने शहर विकास को लेकर चार सूत्री मांग पत्र भी प्रस्तुत किया इस दौरान दुबे ने कहा की शासन की जो योजनाएं हैं वह शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हमारा शहर ऐसा विकास करें की अपनी एक अलग पहचान बना सकने में हम कामयाब हो सके। गौरेला की जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया जो प्यार दिया है उसका मैं आभारी हूं और हम यही के पले बढ़े,यही के लोग हैं तो इस शहर के विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है और इस जिम्मेदारी को हम सभी जनों के साथ मिलकर पूरा करेंगे उसके अनुरूप हम एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए मैं भी तैयार हूं। हम अपने इस शहर को स्वच्छ, सुंदर और एक विकसित शहर बनाने के उद्देश्य से मैं अध्यक्ष के रूप में वह मेरे सभी पार्षद ने आज ली है शपथ।