11 मार्च को बिलासपुर में जब्त गांजा होगा नष्ट…समिति की मौजूदगी में फर्नेस में जलाया जाएगा।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस प्रकरणों के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थ गांजा का 11 मार्च 2026 को विधिवत नष्टीकरण किया जाएगा। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में मोहतराई स्थित सुधा बायो पावर प्रा लिमिटेड की भट्ठी में की जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर के अंतर्गत थानों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति द्वारा एनडीपीएस प्रकरणों से संबंधित सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची और मूल दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य पाए गए गांजा व मादक पदार्थ को 11 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड, मोहतराई जिला बिलासपुर स्थित भट्टी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया जाएगा।निर्धारित स्थल पर यह पूरी कार्यवाही समिति के सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!