जिले में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें – प्रमोद सागर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने जिले में रसोई गैस, डीजल एवं पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि महासमुंद जिले में इन आवश्यक ईंधनों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है तथा आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।प्रमोद सागर ने कहा कि कुछ विपक्षी दलों द्वारा जानबूझकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि जिले के गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। प्रशासन और संबंधित विभाग भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। रसोई गैस सहित पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।प्रमोद सागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह निराधार है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले में रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी तथा आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!