बिलासपुर/तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी /
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कर्म स्थल बिलासपुर जिले में पुलिस प्रशासन की संरक्षण कहे या फिर कमजोरी की ,आज जिले में दिनों दिन अपराध की संख्या बढ़ रही है और लगातार अपराध को आसानी से अपराधी अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 खूबचंद बघेल तिफरा वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने पुलिस थाना सिरगिट्टी को चिट्ठी लिखकर आर्या कालोनी रोड़ तिफरा, नगर निगम जोन क्रमांक दो कार्यालय गली, कुंदरापारा,भगत सिंह आजाद नगर में बढ़ रहे अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा रात्रि को गश्त करने के साथ ही गलियों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। इन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा है कि वार्ड में अवैध रूप से गांजा, शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है और बीते दिनों कुंदरापारा में नशेड़ियों द्वारा एक चारपहिया वाहन में आग लगा दिए थे। आज तिफरा नगर की महिला पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने जो चिट्ठी लिखी है, उसके बाद भी पुलिस प्रशासन अपराध पर लगाम कसने के लिए तिफरा नगर में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी रात्रि गश्त नहीं कर रही है। जिससे यह कहना गलत नहीं है कि पुलिस थाना सिरगिट्टी के कुछ कमीशनखोर पुलिस कर्मियों के कारण वार्डों में खुलेआम गांजा, अवैध शराब की बिक्री चरम सीमा पर हो रही है। जब एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की लिखित शिकायत को पुलिस प्रशासन नजर अंदाज कर रही है तो फिर एक सामान्य व्यक्ति की शिकायत कहां पड़ा होगा ,सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।