यूपीएससी में सफलता पाने वाले संजय डहरिया का कलेक्टर ने किया सम्मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने यूपीएससी रिजल्ट 2025 में सफलता हासिल करने वाले जिले के प्रतिभाशाली युवा संजय डहरिया को गुरुवार को अपने कक्ष में सम्मानित किया। कलेक्टर ने उन्हें गुलदस्ता और मोमेंटो भेंट कर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यूपीएससी की चयन सूची में स्थान प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। शारीरिक परेशानी के बावजूद मानसिक दृढ़ता और मेहनत के बल पर संजय डहरिया ने यह सफलता हासिल की है, जो वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और परिवार, बल्कि पूरा महासमुंद जिला गौरवान्वित हुआ है।कलेक्टर ने आगे कहा कि संजय डहरिया हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपनी सेवा के दौरान जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि विकासखंड महासमुंद के ग्राम बेल्टुकरी निवासी संजय डहरिया, पिता लखन डहरिया ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, विजय डहरिया, पुनेश्वर डहरिया, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य एस.आर. बंजारे, प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नूतन कुर्रे, तारिणी बर्मन, युवा जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक, युवा प्रकोष्ठ महासमुंद के ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!