दिल्ली मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ आकांक्षा साहू को लोक माता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

कमला घमंडीराम गोमानी ट्रस्ट के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति भवन परिसर नई दिल्ली में लोकमता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान 2026 के सम्मान के मुख्य अतिथि भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटक कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अध्यक्षता भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज तिवारी गरिमा में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी साहू समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू एमबीबीएस सीनियर सर्जन स्त्री रोग विशेषज्ञ के विभिन्न क्षेत्रों के जन कल्याण कार्य जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य नशा मुक्ति अभियान ,पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, युवाओं को कैरियर गाइडेंस, विभिन्न स्थानों पर निशुक स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम के जन कल्याण कार्य को देखते हुए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र और चांदी के सिक्के के साथ शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा संस्कृति एवं सामाजिक कार्यो के अनेकों क्षेत्र में कार्य किए महिलाओं को को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अतिथियों एवं आयोजक मंडल के द्वारा महिला सम्मान किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!