सतत विकास लक्ष्य के तहत कार्यशाला का आयोजन संभागायुक्त कावरे करेंगे शुभारंभ।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

सतत विकास लक्ष्य के तहत संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों के क्षमता, विकास, उन्मुखीकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च को सवेरे 11ः30 बजे प्रार्थना सभा भवन में किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय कमिश्नर महादेव कावरे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने सभी जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने कहा है। कार्यक्रम में राज्य नीति आयोग की टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण व प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!