मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव सेवानिवृत प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसिया तथा पुष्पेंद्र साहू पार्षद वार्ड 10 गुरु गोविंद सिंह नगर सिरगिट्टी द्वारा सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख दीप धूप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र के पश्चात शाला की प्रधान पाठिका अंजू शुक्ला मैडम तथा शाला के शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथियों का श्रीफल ,पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।चौथी के छात्र छात्राओं द्वारा पांचवी कक्षा के छात्र छात्राओं का स्वागत तिलक लगाकर तथा हस्त निर्मित पुष्पगुच्छ भेट कर किया गया।पांचवी कक्षा के बच्चों ने शाला के बारे में अपने अनुभव सभी के सामने प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि राव सर ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि जिस प्रकार आपने यहां पांच वर्षों तक मेहनत की है यही मेहनत आगे भी जारी रखें तथा जीवन में सफलता प्राप्त करें और अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का हमेशा सम्मान करें।पुष्पेंद्र साहू जी ने शाला के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने शाला की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया।शाला की शिक्षिका शशि सिंह ने विदाई गीत के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। आभार प्रदर्शन अंजू शुक्ला मैडम तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक योगेश करंजगांवकर द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथियो द्वारा पांचवी के बच्चों को एग्जाम बोर्ड तथा पेन एवं शशि मैडम द्वारा अपने पिताजी के जन्म दिवस के अवसर पर सभी बच्चो कोअल्पाहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे शाला विकास समिति के सदस्य शिवम अवस्थी, सपना साहू, बृहस्पति साहू, कल्याणी कौशिक, सूर्यमुखी पाटले, पूजा यादव, राधिका धीवर आदि उपस्थित थे।