बलौदाबाजार में नीलामी: जब्त दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खुली बोली 20 मार्च को

Share Now

हिमांशु शुक्ला भाटापारा की रपोर्ट।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आबकारी अधिनियम के तहत जब्त और राजसात किए गए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की नीलामी होने जा रही है। यह नीलामी 20 मार्च 2025 (गुरुवार) को पुलिस लाइन बलौदाबाजार के परेड ग्राउंड में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।नीलामी में 129 दोपहिया और 2 चारपहिया वाहनों सहित कुल 131 वाहन शामिल किए गए हैं। इच्छुक खरीदार नीलामी तिथि से पहले कार्यालयीन समय में पुलिस लाइन बलौदाबाजार के परेड ग्राउंड में जाकर वाहनों को देख सकते हैं।नीलामी में भाग लेने के लिए आवश्यक शर्तें:इच्छुक बोलीकर्ताओं को प्रत्येक वाहन के लिए निर्धारित सुरक्षा राशि (₹5,000 प्रति चारपहिया वाहन और ₹2,000 प्रति दोपहिया वाहन) का बैंक ड्राफ्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम से जमा करना अनिवार्य होगा।यह बैंक ड्राफ्ट 18 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में जमा करना होगा, जिसमें वाहन क्रमांक, इंजन नंबर या चेसिस नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाना चाहिए।बोली लगाने वालों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी जमा करना होगा।नीलामी प्रक्रिया खुली बोली के माध्यम से होगी, और उच्चतम बोली लगाने वाले को तत्काल पूरी राशि जमा करनी होगी।यदि उच्चतम बोलीकर्ता राशि जमा नहीं करता, तो उसकी सुरक्षा राशि जप्त कर दी जाएगी, और द्वितीय उच्च बोलीकर्ता को मौका दिया जाएगा।नीलामी में खरीदे गए वाहन को एक सप्ताह के भीतर स्थल से हटाना अनिवार्य होगा, अन्यथा पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी के बाद खरीदार को वाहन का नया पंजीकरण परिवहन विभाग से स्वयं कराना होगा। साथ ही, जिला दंडाधिकारी को नीलामी की किसी भी बोली को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।इच्छुक क्रेता पुलिस लाइन जाकर वाहनों का निरीक्षण कर सकते हैंनीलामी में भाग लेने वाले व्यक्ति पुलिस लाइन, बलौदाबाजार में जाकर वाहनों की स्थिति देख सकते हैं। इससे उन्हें नीलामी के दौरान सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।नीलामी से संबंधित अन्य शर्तें एवं आवश्यक जानकारियाँ पुलिस लाइन बलौदाबाजार के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!