ग्राम पंचायत गोरदी मजगांव बोरसी के खार में गौ हत्या और गौ माता के मांस की कटाई एवं बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।सूत्रों के अनुसार, ग्राम महनु निवासी मचगांव के एक व्यक्ति की बाड़ी में, जहां वर्तमान में फसल लगी हुई है, वहां गौ माता की निर्मम हत्या कर मांस काटा और बेचा जा रहा था। घटनास्थल से बड़ी मात्रा में गौ हत्या से जुड़ी सामग्रियां बरामद हुई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, अनुबरी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक गौ माता का कटा हुआ सिर बरामद हुआ, जो हाल ही में की गई क्रूरता को दर्शाता है। इसके अलावा, जिस स्थान पर गौ हत्या की गई, वहां साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पैरा डालकर आग लगा दी गई थी। घटनास्थल पर गौ माता के पेट से निकला हुआ अपशिष्ट पदार्थ, गोबर, मांस काटने के उपकरण, लकड़ी की कटिहा, एक पैकेट काला पानी, ब्लू रंग की चटाई, यूरिया, खाने का दलिया और पत्थर पर रखी हड्डियों के छोटे-छोटे टुकड़े पाए गए।इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गौ सेवक एवं समस्त ग्रामवासी इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की जा रही है।गौ माता की हत्या जैसे घृणित अपराध को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, और स्थानीय लोग प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।