उप स्वास्थ्य केन्द्र बिरगांव में निक्षय निरामय शिविर सम्पन्न.. 52 मरीजों का किया गया परिक्षण।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

मुंगेली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र बिरगांव में निक्षय निरामय शिविर आयोजन किया गया। रोग के उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में 7 दिसंबर से अभियान आरंभ होकर अनवरत 24 मार्च तक जारी रहेगा।

डॉ मनीष बंजारा ने बताया कि इस अभियान में राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण व स्वास्थ्य सेवा को शामिल कर निक्षय निरामय शिविर की कान्सेप्ट शासन द्वारा बनाई गई है। जिसमें टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, वयोवृद्ध देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोग बीमारी से निजात पाकर स्वस्थ रह सके। शिविर में कुल 52 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 34 महिला और 18 पुरुष में से टीबी मरीज 1, कुष्ठ 1 मरीज, नया मधुमेह 2, नया उच्च रक्तचाप 3 के साथ मलेरिया के संभावित मरीज नहीं पाये गये। जिनकी पुष्टि के लिए जिला अस्पताल मुंगेली रिफर किया जायेगा ताकि लोगो को समुचित ईलाज मिल सके। इस अवसर पर अनिल साहू, अलीशा दान, ललिता साहू, दिवाकर साहू, त्रिवेणी और मितानिन उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!