विकास नंद/सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में ग्राम बाँझापाली की कुमारी गीतिका प्रधान ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गीतिका, पिता जयप्रकाश प्रधान, ने प्रवीण्य सूची में प्रदेश स्तर पर 7वां स्थान तथा महासमुंद जिले में 2रा स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है।उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्राम पंचायत बांझापाली में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच सेंधो विशाल, सचिव विपिन कुमार देहरी एवं समस्त पंचगण की उपस्थिति में गीतिका को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गीतिका की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी ने इसे पूरे गांव और अंचल के लिए गर्व का क्षण बताया।गीतिका की इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।