बोरेबासी के साथ श्रमिक सम्मान: सधवानी में मजदूर दिवस पर दिखी संस्कृति और सम्मान की मिसाल!

Share Now

नूर मोहम्मद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और श्रमिक सम्मान को केंद्र में रखते हुए ग्राम पंचायत सधवानी में एक अनूठा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा किया गया, जिसमें श्रमिकों के सम्मान और छत्तीसगढ़ी परंपरा “बोरेबासी” को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने श्रमिकों का माल्यार्पण कर, श्रीफल भेंट कर तथा गमछा पहनाकर सम्मान किया।इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामवासी एक साथ बैठकर बोरेबासी का सामूहिक सेवन करते नजर आए। यह दृश्य मेहनतकश मजदूरों और किसानों के त्याग, परिश्रम और सादगीपूर्ण जीवन के प्रति सम्मान का जीवंत प्रतीक बना। अतिथियों के विचार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं मरवाही विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं। “हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है, और इसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने मजदूर श्रमिकों के हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे मजदूर और श्रमिकों के संरक्षण एवं सम्मान के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर उनके हितो और अधिकार लिए सदैव मुखर आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश साहू, कोटा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी,जिला पंचायत गौरेला पेंड्रा मरवाही की सदस्य बूंदकुंवर मारको, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर लाल साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बाला कश्यप, ग्राम पंचायत सधवानी की सरपंच गिरिजा बाई भानू एवं गौरेला जनपद पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष सविता राठौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,नगर पालिका गौरेला के पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष निलेश साहू एवं मंडल कांग्रेस गौरेला के अध्यक्ष अमित सोनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिनमें उप सरपंच गोरखपुर अफसर खान, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कंवर, वरिष्ठ कांग्रेसी ननकुंन राठौर, जनपद सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष गणेश मारको, जिला सचिव कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही उपेंद्र सिंह उइके, झगड़ाखाड धनौली मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा, मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि तेज राजपूत, विधायक प्रत्याशी चमरू सिंह भानु, उप सरपंच धनगांव मनोज श्रीवास,मनीराम, अध्यक्ष यादव समाज जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही मनोज यादव, पूर्व सरपंच झगड़ाखांड सुरेश भानु, सरपंच प्रतिनिधि साधवानी राजकुमार, बूथ अध्यक्ष सधवानी तीर्थराज,साथ ही सधवानी(कसईबहरा) पंचायत के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी परसराम जी, कुंवर सिंह जी, जगन सिंह, नाथूराम, हरि सिंह, मंगलू सिंह, श्याम बाई, बिहानिया बाई, नाथूराम, गुलाब सिंह, चैन सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि राजेश यादव (भूरा भाई) द्वारा किया गया।यह आयोजन न केवल श्रमिकों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति “बोरेबासी” को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम साबित हुआ। ऐसे आयोजन समाज में श्रम के प्रति सम्मान, समानता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!