विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान “सुशासन तिहार” के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज किया। वे पुलिस लाइन हेलीपेड, रायपुर से विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुए।
इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री साय सीधे आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। सुशासन को मजबूत करने की दिशा में यह पहल राज्य सरकार की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार का शुभारंभ 1 मई से हुआ है, जो 10 जून तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद, निरीक्षण और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए हैं।