एसडीएम नम्रता चौबे ने कोटवारों की बैठक लेकर किसान पंजीयन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।

Share Now

सरायपाली /विकास नंद/ सर्वव्यापी

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) नम्रता चौबे की अध्यक्षता में आज तहसील के समस्त कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कोटवारों को किसान पंजीयन (फार्मर रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से गांवों में प्रचारित करने हेतु दिशा-निर्देश देना था।बैठक में एसडीएम चौबे ने कोटवारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मुनादी कराकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन के प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक किसानों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि किसान पंजीयन से किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे वे अपनी फसल का उचित समर्थन मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कोटवारों से कहा कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को इसकी महत्ता समझाएं और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन कराने में सहयोग करें। इस दौरान तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!