राष्ट्रीय युवा दिवस पर कोटा में 1513 फिट तिरंगा रैली निकाली गई।

Share Now

करगीरोड/कोटा/ रामनारायण यादव/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के उपल्क्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटा ईकाई के तत्वाधान में भव्य तिरंगा रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई जिसका पूरे नगर में भव्य स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रविवार को कोटा नगर में स्टेशन से नाका चौक तक छात्र छात्रओ द्वारा 1513 फिट भव्य तिरंगे के साथ रैली निकाली गई। वंदे मातरम् भारत माता की जय के उद्घोष से पूरे नगर में देशभक्ति माहौल के बिच तिरंगे का सभी लोगों नें स्वागत करते हुए फूलों की वर्षा की। इस तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से निर्मित समाजिक समरसता की भावना के साथ राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि भारत की सोंच को जन जन तक ले जाना है । नगरवासीयों उत्साह के साथ तिरंगे का सम्मान करते हुए फूलो की वर्षा की भारमाता की जयकारें एवं देशभक्ति गीतों के साथ यह रैली आगे बढते गई लोगों का उत्साह नजर आया l वहीं नाका चौक में इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ l


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!