महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने एक सिलाई मशीन और ठंड से बचाव हेतु 50 कंबल का वितरण।

Share Now

करगीरोड/कोटा/ रामनारायण यादव/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/

कोटा घोंघा जलाशय कोरी डैम में,वी अलका अग्रवाल के नेतृत्व में द एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया के एरिया-2 की एरिया कॉंफ्रेंस संपन्नद एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 एरिया-2 की एरिया कॉंफ्रेंस एरिया ऑफ़िसर अलका अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को घोंघा जलाशय कोरी डेम में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एरिया के छः क्लबों महासमुंद, डोगरगढ़, रायपुर वामा, बिलासपुर गोल्ड, थान खम्हरिया, राजनांदगाँव के सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फ़रमानिया के साथ, एरिया एडवाजर वी नीरज अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सचिव वी माधुरी पांडा , फाउंडर मेम्बर वी जगदीश सलूजा , वी शुभा सिंह डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चे. प्रमोटर वी लक्ष्मी यादव , डायरेक्टरी संपादिका वी अनुराधा द्विवेदी, डिस्ट्रिक्ट सचिव प्रियंका जैन उपस्थित रहीं।क्रार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्वती जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवल, ध्वज वंदन, राष्ट्रगान से हुआ। सोनाली तिवारी का स्वागत गीत एवं सेजल परी का स्वागत नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे। सभी अतिथियों का स्वागत बिलासपुर गोल्ड के सदस्यों द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट द्वारा क्लबों के वार्षिक सेवा कार्यों का आकलन कर विभिन्न सेवा कार्यों की स्थार्यी प्रोजेक्ट, गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, महिला स्वरोज़गार, वृक्षारोपण, नारी स्वाभिमान, फ़ूड फॉर हंगर जैसे कार्य करने हेतु श्रेष्ठ कार्य करने वाले क्लब को पुरुस्कृत किया गया। महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने एक सिलाई मशीन और ठंड से बचाव हेतु 50 कंबल का वितरण कोरी डैम के समीप रहने वाली महिलाओं को वितरित किया गया ।पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। अलका अग्रवाल ने पत्रकारों की प्रशंसा करते हुये कहा कि पत्रकारिता वह पवित्र पेशा है जो हमें हर दिन नई जानकारी प्रदान करता है और समाज की गहरी समस्याओं को उजागर करने के साथ हमें हमारे अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। उनके प्रयासों के बिना हमारा समाज सही दिशा में नहीं चल सकता। ये वे लोग हैं जो बिना किसी डर के सच को सामने लाने का काम करते हैं। चाहे वह राजनीतिक हो, सामाजिक हो या आर्थिक मुद्दे। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का कोई मूल्य नहीं हो सकता, क्योंकि वे अपनी जान जोखिम में डालकर भी समाज के मुद्दों को उजागर करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिये जोगवंशी एसडीओ, व्ही के खरे एसडीओ, कमलेश साहू उप अभियंता मरकाम, दीपक को स्मृति चिन्ह दिया गया।एसोसिएशन ऑफ ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया समाज की बेहतरी एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है। महिलाएँ शक्ति और ताकत का प्रतीक हैं, बहुआयामी भूमिकाएँ निभाती हैं – वह एक दोस्त, एक माँ, एक शिक्षिका और एक मार्गदर्शक है। वह प्रेम, करुणा, भावनात्मक शक्ति और साहस का प्रतीक है। इसी उद्देश्य को चरितार्थ करने महिला सशक्तिकरण हेतु एरिया कॉंफ्रेंस का आयेाजन किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सभी क्लबों और अतिथियों ने नौका विहार का आंनद उठाया और घोंघा जलाशय कोरी डेम की मनोरम स्थली की भूरि भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम में वी क्लब बिलासपुर गोल्ड से रीता बरसैंया, प्रियंका जैन, रजनी खनूजा, नीरज अग्रवाल, जगदीश सलूजा, शुभा सिंह, चंदा बंसल, सरिता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संगीता गुप्ता, सावित्री अग्रवाल, चुन्नी मौर्या, रेखा अरोड़ा, सोनाली तिवारी, सुनीता ठाकुर, वी क्लब थान खमरिया से सपना सिंघानिया, कल्पना अग्रवाल, प्रियंका बंसल, सीमा बंसल वी क्लब डोंगरगढ़ से माधुरी पंडा, अनुराधा द्विवेदी, ऊषा किरण शाह, ममता साहू, कीर्ति मिश्रा, भारती मिश्रा, भावना सिंह, नम्रता दम्भाणी, तृप्ति राजाभोज, वी क्लब महासमुद अपराजिता से ममता जायसवाल, नीलम जायसवाल, ऐश्वर्या तिवारी, निर्मला चंद्राकर, शकुन चंद्राकर, मीना चंद्राकर, वी क्लब वामा रायपुर से लक्ष्मी यादव, मालती यादव, शोभा कुकरेजा पेंड्रा से कंचन छाबरिया उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!