जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर लंगेह का बड़ा एक्शन… ग्राम जलगढ़ के ठेकेदार का कार्य निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश, अन्य उदासीन एजेंसियों पर भी गिरेगी गाज।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

जल जीवन मिशन के कार्यों में लगातार मिल रही शिकायतों और धीमी प्रगति पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सख्त नाराजगी जताते हुए लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में जलगढ़ ठेकेदार द्वारा कार्य में रुचि नहीं लेने और गंभीर लापरवाही बरतने पर उसका कार्य निरस्त कर ब्लैकलिस्ट किए जाने के निर्देश दिए गए। मामले में जिला स्तर पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों तक समय पर शुद्ध पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों की अलग से समीक्षा बैठक आयोजित कर उनकी प्रगति का परीक्षण किया जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन एजेंसियों द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है या निर्माण की गति बेहद धीमी है, उनके विरुद्ध अनुबंध निरस्तीकरण, ब्लैकलिस्टिंग एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ी योजना है। इसलिए गुणवत्ता, समयसीमा और जवाबदेही सुनिश्चित करना सभी संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद मिशन से जुड़े ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!