जनदर्शन में कलेक्टर विनय लंगेह ने सुनीं समस्याएं, 62 आवेदन प्राप्त, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेभर से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी विभागों को उनके संबंधित आवेदन सौंपते हुए समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में ग्राम परसकोल निवासी कुमारी बाई ने सीमांकन कराने, ग्राम अछरीडीह के बृजराखन साहू ने भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता योजना में अपात्र घोषित किए जाने, ग्राम बेमचा के बुद्धा यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा प्रभा निषाद ने संजीवनी कोष से उपचार सहायता प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।इसी प्रकार ग्राम लालमाटी पिथौरा की प्रेमबाई मुंडा ने नया राशन कार्ड बनवाने तथा ग्राम ठाकुरदिया पिथौरा के लालचंदन पटेल ने मनरेगा कार्य में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण, लंबित भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन भी जनदर्शन में प्राप्त हुए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!