यातायात नियमों का शत प्रतिशत् पालन ही सड़क सुरक्षा माह की सफलता है.. पांडे।

Share Now

बिलासपुर/तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात जागरु कता पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह की पहली प्राथमिकता हैl इस क्रम में यातायात के डीएसपी शिव चरण सिंह परिहार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2025 के आयोजन अंतर्गत आज भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी में यातायात की पाठशाला लगाई गई, जिसमें उमाशंकर पांडे ने प्रशिक्षणर्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि, यातायात नियम का शत प्रतिशत पालन ही सड़क सुरक्षा माह2025 की सफलता है। इस क्रम में उमाशंकर पांडे ने ट्रेनिजो को यातायात नियमों की बारीकी से जानकारी देते हुए सड़क में चलने के नियम , यातायात संकेत, सड़क दुर्घटना के कारण निवारण के साथ-साथ गुड सेमिरिटन के संबंध में सविस्तार समझाय तथा ट्रेनीजो से यातायात से जुड़े प्रश्न भी किये सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत भी किया गयाl कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक श्रीवास्तव सपना सराफ संस्था की प्रशिक्षक दीप्ति मंडल अन्य प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में ट्रेनीज उपस्थित थेl कार्यक्रम के अंत में यातायात नियमों के प्रति सदैव और निष्ठावान होने की उमाशंकर पांडे के द्वारा शपथ भी दिलाई गई ।डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि यातायात के नियमों का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार नियमित रूप से जारी रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!