17 जनवरी को धरम बन सकते हैं बीजेपी अध्यक्ष..!

Share Now

बिलासपुर /तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव इसी हफ्ते 17 जनवरी तक कराए जाने की खबर है। इस पद को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। एक कयास यह भी है कि मौजूदा अध्यक्ष किरण सिंह देव पद पर बने रह सकते हैं। लेकिन अगर बदलाव हुआ तो नए अध्यक्ष के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक का नाम सबसे ऊपर आ रहा है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्यों का चुनाव 17 जनवरी को होने वाला है। इसी दिन छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव अधिकारी विनोद तावडे भी राजधानी रायपुर आने वाले हैं। जिला अध्यक्षों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। बस्तर के भाजपा नेता किरण सिंह देव इस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि उन्हें इस पद पर रिपीट किया जा सकता है। लेकिन किरण सिंह देव को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है। यदि उन्हें मंत्री बनाया गया तो जाहिर सी बात है कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा।नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की स्थिति में कई नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें धरम लाल कौशिक सहित अजय चंद्राकर, विजय बघेल, शिवरतन शर्मा और विक्रम उसेंडी के भी नाम चर्चा में है। इस तरह की कयासबाजी के बीच जो खबरें आ रही हैं, उनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए धरम लाल कौशिक का नाम सभी में कॉमन है। यानी ज्यादातर लोग यह मान कर चल रहे हैं कि अगर बदलाव हुआ तो कौशिक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।कौशिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने युवा मोर्चा से सफर शुरू किया था। जिला स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए अविभाजित मध्य प्रदेश के समय 1998 में बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा सीट से विधायक चुन लिया गए थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद कौशिक विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी ने पहले भी उन्हें प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया था। 2018 के चुनाव में भाजपा की पराजय के बाद धरम लाल कौशिक को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस तरह अनुभव के मामले में धरम लाल कौशिक का नंबर अन्य दावेदारों के मुकाबले काफी अधिक है। वे ओबीसी समाज से आते हैं और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। यदि भाजपा उन्हें प्रदेश भाजपा की कमान सौंपती है तो एक बार फिर बिलासपुर इलाके को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!