प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य नागरिक होंगे शामिल*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। श्रीनिवास सुमेर, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी।जिला प्रशासन द्वारा आवास मेला का आयोजन 14 जनवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत मरवाही के लखनघाट करहनी में किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद लोक सभा कोरबा एवम अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा अति विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होंगे। अध्यक्षता प्रणव कुमार मरपच्ची विधायक मरवाही सह उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र प्राधिकरण करेंगे। समारोह में जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम, सदस्य पुष्पेश्वरी तंवर, संगीता करसाल, जानकी सराठी एवम शुभम पेंद्रो, प्रताप सिंह मरावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही, ममता पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला, आशा बबलू मरावी अध्यक्ष जनपद पंचायत पेंड्रा एवम पूरन सिंह मसराम सरपंच ग्राम पंचायत करहनी विशिष्ट अतिथि होंगे।