नार्वे से लौटने पर सांसद रूप कुमारी चौधरी का भव्य स्वागत, महासमुंद का बढ़ाया मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भारत के केवल आठ चुनिंदा सांसदों के विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर नार्वे प्रवास से लौटने पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद Roop Kumari Choudhary का स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सांसद रूप कुमारी चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि सांसद रूप कुमारी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और क्षेत्र की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व से महासमुंद जिले के नागरिकों में भी गौरव की अनुभूति है।मनोज दास ने कहा कि सांसद रूप कुमारी चौधरी का अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होना उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। नार्वे प्रवास के दौरान उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकास यात्रा और वैश्विक दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल जनप्रतिनिधित्व की कामना की। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!