एचपीवी टीकाकरण की गूंज: पाटसेंदरी में 85 बालिकाओं ने लगवाया गर्भाशय कैंसर रोधी टीका।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को पाटसेंदरी में उत्साहजनक सफलता मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसेंदरी में 8 जून को आयोजित विशेष टीकाकरण शिविर में 85 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित करना था।

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। अभिभावक अपनी 14 वर्ष तक की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं, ताकि भविष्य में गर्भाशय कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सके।शिविर के सफल आयोजन में ग्रामीण चिकित्सा सहायक डी.बी. कुर्रे, सेक्टर पर्यवेक्षक आर.एन. दुबे, आर. गार्डिया, अखिल प्रधान, नर्सिंग ऑफिसर रजनी पटेल, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संजय चौधरी, लेखा सह डाटा सहायक गौरीशंकर प्रधान, मितानिन प्रशिक्षक अमना साहू तथा मितानिन तशीला सड़ंगी, शिवानी त्रिपाठी, कुंती चौहान, शारदा दास और राधा चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आयोजित यह शिविर जागरूकता और जनभागीदारी का सफल उदाहरण साबित हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!