“अरपा उत्थान” महाअभियान जनभागीदारी से सामूहिक रूप से की जाएगी साफ-सफाई

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

आज विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा अरपा नदी की सफाई करने और स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी से एकदिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। जिसका नाम अरपा उत्थान रखा गया है। जिसमें 2500 से अधिक लोग मिलकर अरपा नदी को स्वच्छ बनाने अपना श्रमदान करेंगे। इस अभियान में सभी शासकीय कर्मचारी समेत रेलवे,एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन शामिल होंगे। नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों से भी इस महाअभियान में जुड़ने की अपील की गई है।

गौरतलब है की स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन के मद्देनजर उनके सम्मान में नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए पखवाड़े भर से विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे है। जिसके तारतम्य में 22 मार्च को बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी को साफ करने के लिए महाअभियान आयोजित किया जा रहा है,जिसके तहत जन सहयोग से अरपा नदी में व्याप्त गंदगी और कचरे को साफ किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से बड़ी मात्रा में मशीनरी का भी उपयोग किया जाएगा।इसके साथ ही जल संकट को देखते हुए लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में भी बताया जाएगा साथ में स्वच्छता संबंधी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी

।——//——-रामसेतु मार्ग और रपटा में सुबह 6 बजे से अभियान 22 मार्च शनिवार को अरपा उत्थान महाअभियान नवनिर्मित रामसेतु मार्ग (नया रिवर व्यू) में चलाया जाएगा। तट के नीचे अरपा नदी में आमजन की सहभागिता से स्वच्छता का एक बड़ा संदेश दिया जाएगा। अभियान सुबह 6 बजे शुरू होगा। इस महाअभियान में बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता देने की अपील नगर निगम बिलासपुर द्वारा की गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!