किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव, त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेयजल संकट, खाद की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति और कृषि संबंधी अन्य मांगों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में बेलतरा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसजन सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।कलेक्टोरेट परिसर के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि प्रदेश के किसान खाद, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।इस अवसर पर मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, आयुष सिंह राज, हृदयेश कश्यप, जितेंद्र शर्मा, जीतू कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, संजय गोयल, कामरान खान, केशव पांडे, शुभम श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, मंगल वाजपेयी, मोहसिन खान, चंद्रप्रकाश केसरवानी, आशीष ठाकुर, नेहरू प्रधान, अमन साहू, सुखदेव तिवारी, राजेश यादव, लक्ष्मी यादव, मनोज यादव, अन्नपूर्णा ध्रुव, बिंदु जायसी, धर्मेंद्र सोनी, पार्थ किशन पोर्ट, राहुल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर किसानों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!