विकास नंद/सर्वव्यापी

भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड की सरायपाली शाखा में 22.66 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।मामला थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 341/2025 के तहत बीएनएस की धारा 316(5) एवं 3(5) के अंतर्गत दर्ज किया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक हेमेन्द्र राजाराम जनबन्धु द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड की सरायपाली शाखा में पदस्थ कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई राशि को बैंक में जमा करने के बजाय हड़प लिया था।जांच में सामने आया कि शाखा प्रबंधक शुभम पाणीग्राही ने 16 हितग्राहियों से वसूले गए 5.35 लाख रुपये, फील्ड मैनेजर दीपक कुमार ने 1.58 लाख रुपये, फील्ड मैनेजर रोहन प्रधान ने 5.54 लाख रुपये तथा क्रेडिट मैनेजर प्रमोद महंत ने 10.17 लाख रुपये का गबन किया। चारों आरोपियों ने मिलकर कंपनी के कुल 22 लाख 66 हजार 645 रुपये का गबन किया था।प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) विश्लेषण तथा मुखबिर सूचना के आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 8 जून 2026 को पुलिस ने रोहन प्रधान (24 वर्ष), निवासी झगरेनडीह थाना पिथौरा तथा प्रमोद महंत (34 वर्ष), निवासी पुसलदा थाना छाल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में शाखा प्रबंधक शुभम पाणीग्राही को पहले ही 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है।गिरफ्तार आरोपीरोहन प्रधान, निवासी झगरेनडीह, थाना पिथौरा प्रमोद महंत, निवासी पुसलदा, थाना छाल, जिला रायगढ़ पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शुभम पाणीग्राही, निवासी सिंघोड़ा, जिला महासमुंद ग्राहकों से वसूली गई रकम बैंक में जमा करने के बजाय हड़प ली थी, तकनीकी जांच और मुखबिर सूचना से पुलिस को मिली सफलता।