शिक्षक फेडरेशन द्वारा नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं सौजन्य भेंट।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नवीन दायित्व ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नव आरंभ हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सफल संचालन, विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं, शिक्षकों की विभिन्न प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं, लंबित प्रकरणों के निराकरण, विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तक वितरण, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल जी ने संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं विभाग के मध्य समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।इस अवसर पर संगठन के निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. रंजीत बनर्जी प्रदेश सलाहकार अश्विनी कुर्रे… प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ढोला लाल पटेल जिला संयोजक सुनील कुमार पांडे जिला अध्यक्ष बिलासपुर सचिव रविंद्र खुटे जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार, देवेन्द्र साहू जिला उपाध्यक्ष दशमंत जायसवाल ,विकासखंड बिल्हा के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर ,विवेक तिवारी अनिमेश दीक्षित ,संजय यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!