तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में मंगलवार, 16 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में धन्वतरि चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विद्यार्थी कल्याण के अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर कुलसचिव क़ादर नवाज़ खान ने सभी को रक्तदान की शपथ दिलायी। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस 2026 का विषय है: ‘मानवता की एक बूँद। रक्तदान करें। जीवन बचाएँ‘। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र गादेवार, भाषाविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एच. ए. हुनगुंद, अनुभाग अधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी, उमाशंकर बघेल, पंकज पाटील, रविंद्र वानखडे, आसिफ मसुद, श्रीकांत सातपुते, प्रगति मिरगे, राधा डाखोळे, चैताली भोयर, आशीष कुंभरे, सचिन नाखले, मनोज वर्मा, विनोद ढगे ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सहायक कुलसचिव विनोद वैद्य, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, धन्वतरि चिकित्सालय के डॉ. हेमंत धामट, जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. आनंद मंडित मलयज, संदीप राय, मिथिलेश कुमार राय, हेमंत दुबे, वैशाली चौहान, प्रवीण पुनवटकर, शत्रुध्न सिंह, संदीप चन्ने, नितीन जाधव प्रमुखता से उपस्थित रहे।शिविर में जिला सामान्य अस्पताल, वर्धा की ओर से रक्त संकलित किया गया, जिसमें डॉ. चैतन्या पालेकर, प्रवीण गावंडे, वैशाली जगताप, गणेश्री लांजेवार, अंकुश कंचनपुरे, किशोर महाजन ने सहयोग किया।